समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- भारतीय स्टेट बैंक शाखा विभूतिपुर के शाखा प्रबंधक अमित कुमार तथा जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन के प्रधानाध्यापक मो. अमानुल्लाह ने मैट्रिक परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी कुमारी के घर जोगिया पहुंचकर इंटरमीडिएट की एनसीआरटी तथा लुसेंट की किताबों का सेट, मोमेंटो, कलम, डायरी, चादर आदि देकर सम्मानित किया।
मौके पर शाखा प्रबन्धक के सलाह पर बैंक कर्मी उदय कुमार पाण्डेय ने तत्क्षण उसका खाता खोला। शाखा प्रबन्धक अमित कुमार ने बताया कि सुदूर देहात की रहनेवाली साक्षी ने अपने मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई कर बिहार में सर्वोच्च स्थान प्राप्त की है। उन्होंने अपने स्तर से हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…