Samastipur

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में ‘भीम शक्ति संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वाहन पर तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर ‘भीम शक्ति संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया तथा उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला पर्यवेक्षक नरेश भारद्वाज ने भाग लिया।

संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक नरेश ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है, ताकि समाज में समरसता और भाईचारा स्थापित किया जा सके। बोलते हुए ज़िला अध्यक्ष अबू तमीम ने कहा की बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी के इस अवसर पर हम कांग्रेसी प्रण लें के संविधान में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होने देंगे और जो भी मनुवादी शक्तियां जो इस देश पर शासन कर रही है अपने इस अधिकार से संविधान में अगर कोई भी छेड़छाड़ करने का प्रयास करती है तो हम कांग्रेसी अपने अंतिम दम तक इसका विरोध करेंगे एवं उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, गायत्री कुमारी कुशवाहा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, अब्दुल फत्ताह, सोनी पासवान, उपेंद्र नाथ तिवारी, विनोद कुमार झा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देवीता कुमारी गुप्ता, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, एस.सी. विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोइन रजा, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, शमी अहमद, संतोष कुमार भारती, कामिनी देवी, शांति देवी, राम कुमार, मो. नियाज़, सत्यजीत कुमार, मो. आरिफ, राजीव कुमार, मो. सलाम आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago