समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण में सोमवार को पंचायती राज के 15वी वित्त आयोग के लगभग 12 लाख एवं 5 लाख की लागत से मिट्टी करण व कब्रिस्तान चारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। सरपंच चतुर्भुज प्रसाद सिंह के मांग पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण नहीं होने के कारण पुल निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
संबंधित विभाग द्वारा आगामी 17 अप्रैल को भूमि अधिग्रहण से संबंधित समस्या का निराकरण कर पुल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस क्रम में मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में दो दर्जन से अधिक लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मुखिया दिनेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, कैलाश पासवान, हिमांशु रंजन आदि थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…
बिहार का नया सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. आधिकारिक तौर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में सोमवार की सुबह समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे लाइन पर…
बिहार में हर गुजरते पल के साथ नई सरकार के गठन का समय करीब आता…