Bihar

पहले मुखिया, सरपंच के घर लगेंगे स्मार्ट मीटर; बिहार के गांवों में बिजली कंपनी का धांसू प्लान

बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध को रोकने का बिजली कंपनी ने धांसू प्लान तैयार किया है। गांवों में अब आम लोगों से पहले मुखिया और सरपंच के घरों में बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। ताकि बिजली उपभोक्ताओं में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकेगा। जनप्रतिनिधि अगर अपने घरों पर स्मार्ट मीटर लगाएंगे, तो गांव के अन्य लोग भी उनकी देखादेखी बदलाव करेंगे। बिजली कंपनी ने इस संबंध में इंजीनियरों को आवश्यक निर्देश दिया है।

कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के संदर्भ में फैली भ्रांतियां को दूर करने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी का मानना है कि जागरुकता अभियान की बदौलत ही उपभोक्ताओं के माइंडसेट को बदला जा सकता है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध गलत अवधारणाओं की वजह से हो रहा है। यदि उपभोक्ताओं तक सही जानकारी पहुंचेगी तो उनकी गलत अवधारणाएं अपने आप दूर होती चली जाएंगी। साथ ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर के इंस्टॉलेशन में आने वाली अड़चनें समाप्त हो जाएंगी। इसलिए कंपनी ने सभी अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए कहा है।

कंपनी ने इंजीनियरों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का निर्देश दिया है। कंपनी का मानना है कि जनप्रतिनिधियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगने से लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। कंपनी ने उपभोक्ताओं को समझाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मदद लेने को कहा है। इंजीनियरों को अपने-अपने क्षेत्र के सभी सरकारी भवनों में भी तुरंत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने को कहा गया है। अधीक्षण अभियंताओं को इसकी निगरानी का जिम्मा दिया गया है। सरकारी भवनों में पुराने मीटर और नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर को इंस्टॉल करके लोगों को दिखाने को कहा गया है कि बिलिंग को लेकर दोनों में कोई फर्क नहीं है।

अब तक 63 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके

बिहार में अब तक 63 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लग चुके हैं। इसके बावजूद, कुछ क्षेत्रों में इसको लेकर विरोध की घटनाएं सामने आते रहती हैं। कंपनी ने इन इलाकों में विशेष ध्यान देने पर बल दिया है। अगर किसी इलाके में लोगों का विरोध अधिक हुआ तो वहां जिला प्रशासन की भी सहायता ली जाएगी। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के इंस्टॉलेशन के दौरान यदि कहीं हिंसा होगी तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है।

मुख्यालय स्तर से हर संभव सहयोग फील्ड इंजीनियरों को दी जाएगी। मीटर लगाने के पहले उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता लाने के लिए प्रचार माध्यमों के हर संसाधन का इस्तेमाल किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए सरपंच, मुखिया एवं स्थानीय कलाकारों की मदद ली जा रही है। बैनर पोस्टर, पंफलेट, ई-रिक्शा से लोगों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विषय में जागरूक किया जा रहा है।

बिलिंग प्रक्रिया में सुधार की कार्रवाई तेज

स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टॉलेशन में तेजी लाने के साथ-साथ बिलिंग प्रक्रिया में सुधार की कार्रवाई भी तेज की जा रही है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के प्रति रिफ्यूजल को रोकने के लिए सभी अभियंताओं को बिल संबंधित शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करने का निर्देश दिया गया है। बिल त्रुटि को ठीक कर उन्हें स्मार्ट मीटर के फायदों के विषय में भी लोगों को बताना है।

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

59 मिनट ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

5 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

5 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

6 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

6 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

6 घंटे ago