Samastipur

सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के देशरी कर्रख पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्रख़ में कार्यरत प्रधानाध्यापक राजेश्वर प्रसाद सिंह के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र दास व संचालन डॉ. वीरेंद्र कुमार ने किया। मौके पर अतिथियों ने सेवन निर्मित शिक्षक राजेश्वर प्रसाद को अंग वस्त्र व माला पहनकर सम्मानपूर्वक विदाई किया।

साथ ही वक्ताओं ने कहा कि नौकरी में एक तय समय सीमा के अंदर सेवानिवृत्त होना सुनिश्चित है। शिक्षक राजेश्वर जी अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा को एक नई ऊंचाई दी है। बच्चों के प्रति उनका लगाव समय पालन तथा अनुशासन के साथ-साथ शिक्षण व्यवस्था में इनके द्वारा किए गए सुधार को भुलाया नहीं जा सकता। इनका यह आचरण अन्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है।

जब तक सेवा में रहे इनका कुशल व्यवहार और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में इनके योगदान को कदापि भुलाया नहीं जा सकता है। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि समाज में ऐसे अनुभवी योग्य शिक्षक से शिक्षा जगत और समाज दोनों में एक बेहतर संदेश जाता है, जो सरकारी सेवा में हैं तो उनका रिटायर होना स्वाभाविक प्रक्रिया है, शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए बच्चे के चौमुखी विकास करने में कितना योगदान रहा है यह अहम बात है।

शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं, बल्कि उनकी जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। विद्यालय में सेवा के दौरान बच्चों तक ही वे सीमित रहते थे। लेकिन रिटायर होने के बाद समाज के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। वक्ताओं ने इनकी दीर्घायु की कामना करते हुए जीवन की दूसरी पारी में भी बेहतर करने की शुभकामना देते हुए बेहतर समाज के निर्माण को लेकर सक्रियता बनाए रखने की बात कही। मौके पर पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान, शिक्षक राजाराम महतो, मुखिया अनीता देवी, सीताराम ठाकुर, बैजनाथ महतो, चंद्रकांत ठाकुर, अजय कुमार, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

53 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

5 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

6 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

6 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

6 घंटे ago