Samastipur

साक्षी, प्रणव और आर्जू को किया गया सम्मानित, BDO ने छात्रों को और अधिक परिश्रम कर आगे बढ़ने की दी सलाह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन के सभा कक्ष में मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में टॉप-10 में शामिल बिहार टॉपर साक्षी कुमारी, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रणव कुमार जो जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया बुजुर्ग उत्तर के मोहम्मद आर्जू को कप, डायरी, कलम, किताब, माला आदि से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यम कुमार की अध्यक्षता तथा राज्य कार्यकारिणी समिति सदस्य अरविन्द कुमार दास के संचालन में सम्पन्न सभा को संबोधित करते हुए बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने कहा कि साक्षी कुमारी ने अपने परिश्रम से मैट्रिक परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण बिहार में विद्यालय सहित विभूतिपुर का नाम रौशन किया है। उन्होंने अपने सम्बोधन में छात्रों को भविष्य मे और अधिक कठिन परिश्रम कर आगे बढ़ने का सलाह दिया।

इस समारोह में विद्यालय के शिक्षक सुमन सौरभ, स्मृति कुमारी, चन्द्र प्रकाश, अंजुम, जितेन्द्र कुमार राय, गुल्फशन खातून, कुमारी किरण सिंहा विनीत कुमार, डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह, सुमित कुमार, अनमोल कुमार, मोक्तदीर आलम, आरती आनन्द, प्रभात कुमार, दिनेश चन्द्र, जयंत कुमार,विनोदानंद महतो, चांदना कुमारी, संजय पोद्दार, मुकेश कुमार,मनोज कुमार, अर्जुन प्रसाद सिंह सहित सभी टॉपर्स के माता, पिता, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में त्योहारी सीजन से पहले मिलावट का बाजार गर्म, जांच टीम नदारद; सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया भी धीमी

समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले के सभी मेडिकल स्टोर पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य, दवा बिक्री की होगी कड़ी निगरानी, रिकॉर्डिंग 90 दिन रखनी होगी सुरक्षित

समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ह’त्याकांड मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा, दोषी को 50 हजार रुपये का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया

समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर आयुक्त ने टैक्स दरोगा, प्रभारी सफाई निरीक्षक, सिविल इंजीनियर समेत 8 लापरवाह कर्मियों को किया शोकॉज

समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहर से सटे धुरलख स्थित दुर्गा मंदिर का दान पेटी तोड़कर नगदी की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…

15 घंटे ago