Samastipur

विभूतिपुर में शादी की नीयत से लड़की का कथित अपहरण, मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से लड़की का कथित अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर लड़की की मां के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार व सल्लखनी निवासी पिंटू कुमार को नामजद किया गया है।

वहीं आवेदन में कहा है कि वह जब मनीष कुमार के घर गया तो विभूतिपुर उत्तर वार्ड संख्या-10 निवासी लक्ष्मण चौधरी, अमित कुमार, गोविंद कुमार एवं लक्ष्मण चौधरी की पत्नी व समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के झिल्ली चौक निवासी फेंकन महतो व विष्णु महतो व दोनों की पत्नी सभी ने मिलकर गाली गलौज करने लगे, ओर बोले कि लड़की बालिग हो गई है जहां जाना है जाओ। जो करना है करो, नहीं तो दोनों को बुलाते हैं शादी कर दो।

जबकि उक्त दोनों मनीष कुमार, पिंटू कुमार के सहयोग से 2 लाख नगद एवं चार भरी सोना जिसकी कीमत लगभग 3 लाख समेत सभी शैक्षणिक कागजात, आधार कार्ड के साथ अपहरण कर ले भाग गया है। लड़की की मां ने कहा है की मुझे पूरा विश्वास है कि सभी नामित के सहयोग से मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर नगद व सोने की जेवर गबन करने के साथ विवाह के उद्देश्य से अपहरण कर लिया है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है वहीं पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

15 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

21 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

22 घंटे ago