समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-11 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इसको लेकर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान विभूतिपुर पूरब वार्ड संख्या 11 निवासी पंकज शाह की पत्नी मंचन कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के शव को ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में जलाने की तैयारी में जुट गए थे, लेकिन मृतका के मायके वाले को इसकी खबर लग गई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतका के परिजनों के द्वारा कहा गया है कि मेरी बेटी मंचन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है। घटना से ठीक पहले मंचन के पति ने उसके साथ बेहरहमी से मारपीट किया था। मृतका के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। साथ ही गले में फंदे का गहरा निशान भी पाया गया है।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…