Samastipur

विभूतिपुर में नवविवाहित की संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया ह’त्या का आरोप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-11 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। इसको लेकर मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान विभूतिपुर पूरब वार्ड संख्या 11 निवासी पंकज शाह की पत्नी मंचन कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के शव को ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में जलाने की तैयारी में जुट गए थे, लेकिन मृतका के मायके वाले को इसकी खबर लग गई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर मामले की तहकीकात में जुटी है। मृतका के परिजनों के द्वारा कहा गया है कि मेरी बेटी मंचन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है। घटना से ठीक पहले मंचन के पति ने उसके साथ बेहरहमी से मारपीट किया था। मृतका के शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। साथ ही गले में फंदे का गहरा निशान भी पाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

7 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

8 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

16 घंटे ago