Samastipur

हथियार के बल पर निजी जमीन से हरे पेड़ काटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :-विभूतिपुर थाने क्षेत्र के सिरसी निवासी शंभू यादव ने हरे पेड़ काटने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसके खतियानी जमीन से पूर्वजों के दान पत्र के रूप में जमीन प्राप्त है। उस जमीन पर आम, शीशम व जामुन के हरे पेड़ को जबरन काटकर जमीन पर गिरा दिया है।

गांव के ही प्रेम सागर यादव, रमेश यादव, गणेश यादव, रमाकांत यादव, शोभित यादव, रंजीत यादव, अमरेश यादव को आरोपित करते हुए कहा है कि उक्त सभी आरोपित हथियार से लैश होकर जबरन गाली-गलौज करते हुए जमीन पर लगे हरे पेड़ को काट दिया है।

साथ ही उन्होंने बताया है कि सभी नामित के विरुद्ध कोर्ट में सब जज चतुर्थ के पास यह मामला लंबित है। अभी तक इस पर फैसला नहीं आया है, वही सभी आरोपित हथियार के बल पर पेड़ को काट दिया हैं। साथ ही जानलेवा हमला भी किया।शंभू यादव ने कहा कि हम लोग भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाए हैं। वहीं थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

21 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

22 घंटे ago