समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के गांव से घर से कॉलेज जाने के लिए निकली 17 वर्षीय किशोरी 3 महीने बाद बुधवार को थाने पहुंची। केस की आईओ दरोगा सुप्रिया आर्य पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में बयान के लिए ले गई। बता दें कि लड़की की मां ने 28 दिसंबर को थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा था कि उसकी पुत्री 26 दिसंबर को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, जो घर वापस नहीं लौटी।
इधर उसकी खोजबीन की जा रही थी, इसी दौरान उसी रात में एक मैसेज भी उसकी बेटी के द्वारा भेजा गया। जिसमें उसने कहा कि मुझे खोजने की कोशिश मत करना। मुझे अभी शादी नहीं करनी है, इसलिए घर से जा रही हूं। हालांकि पुलिस छानबीन कर ही रही थी इसी बीच वह लड़की खुद थाना पहुंच गई।
बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक मां ने कोख में पल रहे अपने बच्चे का सौदा…
समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…