Samastipur

SP ने मोहिउद्दीननगर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, CSP लूटकांड में शामिल 6 नकाबपोश लुटेरे चिह्नित, जल्द होगा खुलासा!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- एसपी अशोक मिश्रा ने शनिवार को मोहिउद्दीननगर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना में लंबित कांडों और अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर लंबित मामलों में अब तक की गई कार्रवाई और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान हाल ही में क्षेत्र में घटित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी लूट कांड की प्रगति की भी विशेष समीक्षा की गई। बताया गया कि इस घटना में शामिल छह अज्ञात लुटेरों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि सभी अपराधी हथियारों से लैस और नकाबपोश थे, जिन्होंने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया था।

घटना के बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी का गठन किया था, जो लगातार मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे मोहिउद्दीननगर क्षेत्र में घटी थी, जब दो बाइकों पर सवार छह की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) से दो लाख दस हजार रुपए लूट लिए थे। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के दौरान इलाके में दहशत फैला दी थी।

एसपी ने बताया कि अनुसंधान अंतिम चरण में है और जल्द ही लूटकांड का खुलासा कर लिया जाएगा। थाना के अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, शस्त्रागार, कांडों के निष्पादन सहित कई अन्य पहलुओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने और अपराध पर सख्ती से नियंत्रण के निर्देश भी दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

22 मिनट ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

4 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

5 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

6 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

12 घंटे ago