Samastipur

समस्तीपुर में चार अपराधी चोरी के 70 मोबाइल और हथियार के साथ गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- सरायरंजन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि वह सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस बीच पुलिस ने कारवाई करते हुए चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 70 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

इसके अलावे 1 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 3 जिंदा गोली, 1 मैगजीन और 1 बाइक भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेवधन निवासी फूल मोहम्मद के पुत्र मो. चांद, मो. कलीम के पुत्र मो. सनाउल्ला, घनश्याम झा के पुत्र मृत्युंजय कुमार और सरायरंजन नौवाचक निवासी मो. नशीर के पुत्र मो. अरमान के रूप में हुई है। पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे पहले दुकानों की रेकी करते थे और फिर मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इनके गिरोह द्वारा ही बीते 18 मार्च को सरायरंजन बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में भी चोरी की थी।

छापेमारी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता :

इस संबंध में सदर-1 एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को 1 अप्रैल की रात भागवतपुर चौक के पास कुछ अपराधियों के एकत्र होने और बड़ी घटना को अंजाम देने की की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसपी अशोक मिश्रा ने सरायरंजन थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया।

इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा जब छापेमारी की गई तो चार बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस दौरान एक अपराधी मौका देखकर वहां से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। इसके बाद धराये चारों अपराधियों से पूछताछ की गई तो उन सभी ने बंद दुकान से मोबाइल चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद उन सभी की निशानदेही पर चोरी के 70 मोबाइल को पुलिस टीम ने बरामद कर लिया।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

15 मिनट ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

18 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

24 घंटे ago