समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में मातृ एवं नवजात देखभाल इकाई (एमएनसीयू) को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) स्टाफ ने प्रशिक्षण दिया एवं पिरामल टीम ने सहयोग किया। इसका उद्देश्य दलसिंहसराय और रोसड़ा के स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात देखभाल की नवीनतम प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण में बर्थ अस्फिक्सिया प्रबंधन, कम वजन नवजात की देखभाल, स्तनपान प्रोत्साहन, और ऑटोक्लेविंग प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसमें कुल 6 प्रतिभागियों (4 नर्स और 2 डॉक्टर) ने भाग लिया। एसएनसीयू के डॉक्टर व नर्स यह प्रशिक्षण दे रहे हैं, ताकि मां और शिशु अधिकतम समय साथ रह सकें (जीरो सेपरेशन) और त्वरित कंगारू मदर केयर (केएमसी) को बढ़ावा दिया जा सके। यह प्रशिक्षण मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और जिला अस्पताल व ब्लॉक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…