Samastipur

मालगाड़ी से चावल चोरी करने के जुर्म में फरार चल रहे आरोपी के घर समस्तीपुर RPF ने डुग्गी बजाकर चस्पाया इश्तेहार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : आरपीपी एक्ट के अभियुक्त फरार मिठू राय के खिलाफ रेल न्यायालय समस्तीपुर से गैर जमानती गिरफ्तारी अधिपत्र वारंट जारी किया गया था। लेकिन वारंट के बाद भी न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके फरारी की उद्घोषणा की गई तथा आरपीएफ के द्वारा डुगडुगी बजाकर उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ स्थित उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया।

बता दें कि 14 जुलाई 2024 को खड़ी मालगाड़ी में चावल की बोरी चोरी करने के जुर्म में उसके खिलाफ आरपीएफ ने मामला दर्ज किया था। जिसमें मौके से उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी फरार हो गया था। हालांकि उक्त अभियुक्त के द्वारा उच्च न्यायालय से जमानत ले लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

8 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

9 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

19 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

23 घंटे ago