Samastipur

ONLINE गेम के दौरान फ्राॅडिंग के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 65 हजार रुपये दिलाये वापस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने आनलाईन गेम के दौरान फ्राॅडिंग के शिकार हुए एक युवक को 65 हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। इस दौरान साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक व इंस्पेक्टर मनीष कुमार मौजूद थे।जानकारी के अनुसार विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गंज गोपालपुर निवासी राजेश रंजन सिंह के पुत्र आशीर्वाद कुमार ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि वह एक ऑनलाइन गेम खेलता था। जिसका नाम गणेशा वीआईपी था।

उसका दोस्त अभिनव जो सहरसा का रहने वाला है, उसने गेम खेलने को कहा। उसने कहा कि वह गेम का मैनेजर है ओर उसका मॉनिटर जॉनी से टेलीग्राम आईडी है। उसने विश्वास में लेकर कहा की उसका पैसा सुरक्षित है, चिंता ना करे। फिर जब उसने गेम में पैसा जमा किया और जब उसे गेम में पैसे बने तो उसकी आईडी गेम के प्रमुख द्वारा उसके आईडी को ही ब्लॉक कर दिया गया। इसमें करीब 9 लाख 90 हजार रुपए थे। इसके बाद उसने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद साइबर पुलिस ने कारवाई करते हुए वादी को 65 हजारों रुपये वापस कराये।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago