Samastipur

उधार गुटखा नहीं देने पर नाबालिग किशोरी के साथ दो युवकों ने किया गलत, मां ने रोसड़ा थाने में दिया आवेदन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो आरोपियों के द्वारा सामूहिक रूप से गलत किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने थाना को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी त्रिवेणी पासवान के पुत्र जगरनाथ पासवान व बिनो पासवान के पुत्र धोनी पासवान को आरोपित किया है।

पीड़िता की मां ने कहा है कि बीते 29 मार्च की शाम उक्त दोनों आरोपी मेरे दुकान पर आए और वहां बैठी मेरी बेटी से पांच पुड़िया गुटखा देने को कहा। इस पर मेरी पुत्री ने कहा कि आपलोगों के यहां पहले से भी गुटखा का रुपया बकाया है, उधार नहीं देंगे,लेना है तो नकद लीजिए। इसी बात दोनों गुस्से में आ गया और गुटखा लेने का प्रयास किया। जब मेरी बेटी ने गुटखा लेने से रोक दिया तो उक्त दोनों आरोपी दुकान के अंदर घुस गए और गाली-गलौज करते हुए जोर-जबरदस्ती करने लगे।

पीड़िता की मां ने आवेदन में कहा है कि उक्त दोनों आरोपियों ने उनकी नाबालिग पुत्री को पटक दिया और उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री के रोने व चिल्लाने की आवाज पर मैं व मेरा पुत्र पहुंचे और बेटी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आरोपी जगरनाथ ने छुड़ा से मेरे हाथ पर प्रहार कर दिया, जिससे मैं बुरी तरह जख्मी हो गयी। पीड़िता की मां ने अनुमंडल अस्पताल में ईलाज कराए जाने की बात कही है।

आवेदन में आरोपियों द्वारा दुकान के गल्ला से सात हजार रुपया नकद भी निकाल लिए जाने का जिक्र किया गया है। पीड़िता की मां ने उक्त दोनों आरोपी को अपराधी किस्म का बताया है और कहा है कि घटना के बाद से उनका परिवार दहशतजदा है। इधर, इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago