समस्तीपुर/वारिसनगर :- मथुरापुर पंचायत के गोविंदपुर निवासी भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल के एक जवान से 40 हजार रुपये धोखाघड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गोविंदपुर निवासी पीड़ित जवान कृष्णा कुमार साह ने गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें उन्होंने कहा है कि वर्तमान में यूपी के गाजीपुर जिला के तुलसीनगर थाना क्षेत्र के हरिहर नगर कॉलोनी में रहता हूं। अपने जन्मस्थली मथुरापुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव विशेष काम से आया था।
मथुरापुर ग्रामीण बैंक के पास एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गये थे इसी बीच उक्त एटीएम में 5 से 6 व्यक्ति अंदर घुस गया जिसका उम्र 25 से 35 वर्ष था जो धोखाधड़ी कर मेरा पासवर्ड देख लिया और एटीएम कार्ड बदल लिया। जब हम हल्ला किये तो बाइक से बाजार समिति की ओर सभी भाग निकला।
इस घटना की जानकारी जब स्थानीय थाने को दी तो पुलिसकर्मियों ने मेरा एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने में सहयोग किया। दूसरे दिन एसबीआई ब्रांच में जाकर स्टेटमेंट निकाले तो पता चला कि मेरे खाता से 40 हजार रुपये की निकासी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा कल्याणपुर एटीएम से कर ली गयी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा की आवेदन के अलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानवीन की जा रही है।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…