Samastipur

रामनवमी को लेकर समस्तीपुर प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : रामनवमी को लेकर रविवार को शहर के विभिन्न मार्गो पर सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार व सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। बता दें कि रामनवमी पर्व को लेकर नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर 7, 8, 9 एवं 12 अप्रैल को शोभायात्रा जुलूस निकाला जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखायी दे रही है।

सोमवार को अम्बेडकर नगर से रामनवमी जुलूस निकलेगा जो बंगाली टोला, बहादुरपुर मिडिल स्कूल चौक होते हुए दुर्गा स्थान चौक, पेठिया गाछी, गोला रोड होकर मगरदहीघाट तक जाएगा। बता दें कि इसको लेकर अंचल वाहन से शहर के उत्तरी क्षेत्र में व दक्षिणी क्षेत्र में विभागीय वाहन से अलग-अलग एक स्कॉर्ट टीम नगर गश्ती के लिए प्रतिनियुक्त की गई है।

इसके अलावा रामनवमी जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर धरमपुर पासवान चौक, शेखटोली अम्बेदकर नगर, स्टेशन चौक, आजाद चौक मस्जिद के पास, बहादुरपुर पुरानी दुर्गा स्थान मंदिर चौक, गोला रोड जामा मस्जिद, भोला टॉकिज गुमटी, माधुरी चौक, रामबाबू चौक, बंगाली टोला, काशीपुर महावीर मंदिर, थानेश्वर मंदिर, मोहनपुर क्रान्ति होटल के पास एवं पटैल मैदान गोलम्बर के पास दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र व लाठी बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

रामनवमी त्योहार को लेकर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरीके के अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि अफवाहों का कोई सिर पैर नहीं होता। अफवाह फैलाने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर भी निर्धारित मानक के अनुरूप ही बजेगा। किसी प्रकार के धार्मिक उन्माद वाले तथा आपत्तिजनक, भड़काऊ नारे न लगाएं। किसी के भावना को ठेस न पहुंचे।

वहीं सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा। सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास न करें अन्यथा ऐसा करने वाले असमाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। यातायात व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त बल तैनात है और क्यूआरटी भी अलर्ट पर रहेगा। वहीं सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है, भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इसके अलावे शराब कारोबारियों एवं शराबियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही गश्ती टीम को क्षेत्र में सघन गश्ती करने का निर्देश दिया। ड्रोन कैमरा से भी नजर रखी जाएगी। असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। फ्लैग मार्च में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, एसआई महानन्द सोरेन, योगेंद्र सिंह, हरिलाल यादव, एकरार फारुकी, अमर कुमार, प्रवीण कुमार, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार समेत थाना के अन्य सशस्त्र बल व जवान शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में साइबर DSP ने बच्चों संग मनाई दीवाली, उपहार बांटकर साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…

48 मिनट ago

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

22 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

1 दिन ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

1 दिन ago