Samastipur

अमृत भारत ही नहीं, समस्तीपुर मंडल के इस स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन भी चलेगी; दोनों का रूट अलग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

चुनावी साल में बिहार को रेलवे की ओर से नई आधुनिक ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। बिहार की दूसरी अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत इसी महीने होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को सहरसा-नई दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को मधुबनी से हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि सहरसा से दिल्ली के लिए एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी चलाई जाएगी। हालांकि, इसका रूट अमृत भारत से अलग होगा।

समस्तीपुर रेल मंडल ने सहरसा स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। वंदे भारत ट्रेन के रखरखाव के लिए बुनियादी ढांचा विकसित करने की कवायद कीजा रही है। इसे लेकर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियरिंग विभाग ने काम तेज कर दिया है। विभाग की ओर से बताया गया कि सहरसा स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए ओएचई को संशोधित कर लगाया जाएगा।

मुजफ्फरपुर होकर चलेगी वंदे भारत ट्रेन

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सहरसा से नई दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन का संचालन मुजफ्फरपुर के रास्ते किया जाएगा। तैयारी पूरी होने के बाद इसका टाइम टेबल जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस ट्रेन को मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंचने में महज 13 घंटे का समय लगेगा। सहरसा से यह ट्रेन खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, लखनऊ के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी।

दरभंगा होकर चलेगी अमृत भारत ट्रेन

वहीं, सहरसा से दिल्ली के लिए प्रस्तावित अमृत भारत ट्रेन को दरभंगा, सीतामढ़ी होकर चलाया जाएगा। 24 अप्रैल को पीएम मोदी मधुबनी रैली में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस ट्रेन का रैक पिछले दिनों बिहार पहुंच गया था। समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से नई अमृत भारत ट्रेन का ट्रायल भी किया है। सहरसा स्टेशन पर ही वंदे भारत और अमृत भारत का मेंटनेंस किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago