Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने मोहनपुर से चोरी की दो बाइक के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 निवासी रामसेवक राय के पुत्र दीपक कुमार व राम प्रवेश राय के पुत्र रमन कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया की विगत दिनों प्रोफेसर काॅलोनी से एक सस्पेंडर बाइक की चोरी हो गयी थी। इस मामले को लेकर नगर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

इसी क्रम में शनिवार की रात दोनों को चोरी की बाइक के साथ मोहनपुर से ही गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के निशानदेही पर नगर थाने के ही गोला रोड से इसी 8 मार्च को चोरी एक अन्य बाइक भी बरामद की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया की दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि इन दिनों शहर में बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ गयी है। नगर थाना व मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में बाइक चोर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। बाइक चोरी की लगातार हो रही घटना को लेकर एसपी अशोक मिश्रा के निर्देश पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है, जो बाइक चोरी के घटनाओं की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

11 घंटे ago