Samastipur

वार्ड पार्षद पति को गोली मार ज’ख्मी करने के मामले में FSL की टीम ने संग्रह किया खून का नमूना, घटनास्थल से रायफल बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में बीती रात्री बदमाशों ने स्थानीय नगर परिषद वार्ड संख्या-2 की वार्ड पार्षद रेखा देवी के पति विकास कुमार उर्फ बगान (32 वर्ष) को बदमाशों ने गोली मार दिया। घायल वार्ड सदस्य पति को परिजनों ने पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है।

बताया गया कि वार्ड पार्षद के पति को बदमाशों ने उसके घर से बीती राथ लगभग 11 बजे फोन कर बुलाया था। इसके बाद घर से कुछ ही दूरी पर ले जाने के बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद विकास जख्मी होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस दौरान बदमाशों का एक राइफल भी वहीं गिर गया जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं लोगों के द्वारा तुरंत ही जख्मी को इलाज के लिए पटना ले जाया गया है जहां वह इलाजरत है। इधर घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। फिर घटनास्थल से कई नमूना का संग्रहण किया। घटना को लेकर पुलिस के द्वार तकनीकि जांच भी शुरु कर दी गयी है।

घटना को लेकर पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीके मेधावी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे के आसपास वार्ड पार्षद के पति विकास कुमार उर्फ बगान को गोली मारी गई है। घटनास्थल से एक राइफल को बरामद किया गया है। एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर कांड दर्ज करते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पटोरी SDPO ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

10 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

16 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

17 घंटे ago