Samastipur

दलसिंहसराय में तीन लोगों को गोली मारने के मामले में आरोपी शराब कारोबारी की तलाश में पुलिस कर रही ताबड़तोड़ छापेमारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- शहरी क्षेत्र के लोकनाथपुर गंज स्थित मनोहर टोला में मंगलवार की रात आपसी रंजिश में गोली लगने से जख्मी बेलबन्ना के सौरभ सुमन उर्फ सम्राट (24) एवं बाल किसन (12) की चिकित्सा पटना एवं समस्तीपुर के निजी अस्पताल में जारी है। दोनों की स्थिति गम्भीर बतायी गई है। वहीं सुरेश पासवान की पत्नी सुशील देवी (65) भी समस्तीपुर के ही एक अस्पताल में इलाजरत है। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने घटना स्थल से चार खोखा, एक पिलेट एवं एक कारतूस बरामद की है। इसके साथ ही आसपास पास के परिसरों में स्थापित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाला है।

वहीं दूसरे दिन एफएसएल एवं डीआईयू की टीम ने घटना स्थल से नमूना एवं साक्ष्य एकत्रित की है। शक के आधार पर पूछताछ के लिये पुलिस ने चार लोगों को उठाया है। इस सम्बंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में लोकनाथपुर गंज निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र मिथुन पासवान एवं गोलू पासवान की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी की जा रही है। आवेदन मिलने पर कांड दर्ज कर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

आपसी रंजिश या शराब मामले में चली गोली, हरेक पहलु की जांच कर रही पुलिस: 

जख्मी सौरभ सुमन उर्फ सम्राट के मामा पप्पू पासवान से गोलू पासवान का किसी बात को लेकर अदावत थी। दोनों के बीच विवाद रहने की चर्चा थी और इसी रंजिश के कारण गोलू पासवान और उसके भाई मिथुन ने पप्पू के भांजा सौरभ सुमन उर्फ सम्राट को गोली मारी थी। ऐसा लोगों का कहना है। गोलीबारी के दौरान वहां पर मौजूद बाल किसन एवं सुशीला देवी भी गोली लगाने से जख्मी हो गये। दबी जुवान शराब को लेकर गोली चलने की भी लोगों के बीच चर्चा थी।

लोगों के अनुसार गोलू पासवान शराब के धंधे में शामिल है। सौरभ सुमन उर्फ सम्राट से शराब मामले को लेकर मंगवार शाम विवाद हुआ था। इसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम भी आयी थी। जिससे मिथुन को शक हुआ कि पुलिस को सौरभ ने ही बुलाया होगा। इसी शक के बाद गोली चलाने की घटना घटित होने की चर्चा थी। सूत्रों की माने तो यह चर्चा पुलिस तक भी पहुंची है। यही कारण है कि पुलिस अलग-अलग बिंदुओं की जांच कर रही है।

एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा, दिये निर्देश: 

लोकनाथपुर गंज के मनोहर टोला में गोली लगने से तीन लोगों के जख्मी होने की चर्चित वारदात के दूसरे दिन एसपी अशोक मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में घटना स्थल पर गिरे खून के निशान के अलावे आरोपी के घर का भी जायजा लिया। मौके पर मौजूद एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा को उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपसी रंजिश में गोली मारी गई है। अन्य बिंदुओं की जांच भी चल रही है।

किशोर के इलाज हेतु सहायता की दरकार: 

गरीब परिवार से ताल्लुक रखनेवाले जख्मी बाल किसन के परिजनों को इलाज के लिये सहायता राशि की दरकार है। बुधवार को जख्मी की मां एवं अन्य पड़ोसियों ने इस दिशा में पहल कर सहायता के रूप में राशि एकत्रित करने का प्रयास किया है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago