Samastipur

समस्तीपुर में परिवहन विभाग ने करीब 16 हजार से अधिक वाहनों से 4.68 करोड़ का राजस्व वसूला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में परिवहन विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 16,918 कामर्शियल वाहनों से 4.68 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल के अनुसार, यह आंकड़ा टैक्स वसूली व्यवस्था में सकारात्मक सुधार को दर्शाता है। विभाग ने अपना निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार टैक्स वसूली में 1.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

वाहनवार राजस्व का विवरण इस प्रकार है – 15 हजार तीन चक्का वाहनों से 3.26 करोड़ रुपये, 580 ट्रैक्टरों से 56.22 लाख रुपये और 109 बसों से 7.57 लाख रुपये प्राप्त हुए। तीन एम्बुलेंस से 51 हजार रुपये की वसूली की गई। 1,164 बड़ी और छोटी गाड़ियों से 55.25 लाख रुपये तथा 62 मैक्सी और मोटर कैब से 21.91 लाख रुपये का टैक्स वसूला गया।

विभाग अब उन वाहन मालिकों पर फोकस कर रहा है, जिन्होंने कई वर्षों से टैक्स नहीं जमा किया है। इन बकाएदारों को जल्द नोटिस भेजे जाएंगे। टैक्स वसूली को और पारदर्शी बनाने के लिए नियमित अभियान चलाए जाएंगे। इससे जिले में राजस्व संग्रहण और मजबूत होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना…

10 मिनट ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

19 मिनट ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

4 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

8 घंटे ago