Samastipur

समस्तीपुर में डिप्टी सीएम ने कहा- “जाति की नहीं विकास की राजनीति चलेगी”, महागठबंधन पर भी साधा निशाना

समस्तीपुर : बिहार के उप-मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा सोमवार को समस्तीपुर पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने अपने विभाग के कार्यों की जानकारी दी और विकास की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता जतायी।

उन्होंने कहा कि किसानों के खुशहाली को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपए लोन दिया जा रहा है। खाद्य बीज पर अनुदान, अनुदानित दर पर कृषि यंत्र, फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा है। वहीं दो लाख से अधिक लोगों को समस्तीपुर में किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार प्रति वर्ष दिया जा रहा है। सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के बाद वह समस्तीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचे जहां उन्होंने सैकड़ों किसानों के बीच गरमा मूंग और उड़द के बीज का वितरण भी किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, एमएलसी डाॅ. तरूण कुमार चौधरी, भाजपा नेता शशिकांत आनंद, विमला सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप शाह शिवे, अमित सिंह, जिला महामंत्री सुनील राय, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, कुमारी मधुवाला, विष्णुदेव कुशवाहा, श्याम पासवान, अभय कुमार गुड्डू, दीपक सहनी, ललन पाठक, मुकेश कुमार, संगम कुमार, राम प्रवेश राय, शंभूनाथ चौधरी, सुधीर शर्मा, चंदन झा, अविनाश सिंह चंदेल, कृष्ण कांत,भरत ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

जो भारतीयता को लज्जित करेगा, उसकी पहचान और डीएनए मिटा दिया जाएगा :

कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं पर हुए आतंकी हमले को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जो भारतीयता को लज्जित करेगा, उसकी पहचान और डीएनए मिटा दिया जाएगा। बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि चुनाव अपने नियत समय पर होंगे। जनता अब जातीय राजनीति से ऊपर उठ चुकी है। अब विकास की राजनीति होगी, जातीय जहर नहीं चलेगा। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जाति की राजनीति के सहारे सत्ता में लौटना चाहती है, लेकिन बिहार की जनता अब समझदार हो चुकी है। तेजस्वी यादव द्वारा बीजेपी को गुंडों की पार्टी कहे जाने पर भी उप-मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, अगर बीजेपी गुंडों की पार्टी है तो आरजेडी को दलालों, नरसंहारियों, उग्रवादियों और भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। भाजपा गुंडई नहीं, न्याय के लिए सड़क पर संघर्ष करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

11 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

20 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago