Samastipur

समस्तीपुर में निकाय कर्मियों ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग, महासंघ को मजबूत करने पर हुई चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ नगर निगम समस्तीपुर की बैठक कर्पूरी सभागार परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष राजकुमार राम ने की। संचालन महासंघ सचिव मो. प्रवेज आलम ने किया। बैठक में महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष जीवछ पासवान और पूर्व महासंघ सचिव लालबहादुर साह भी मौजूद रहे। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की गई। महासंघ को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

दैनिक और स्थायी कर्मियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया। एमटीएस कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी, बकाया मानदेय के भुगतान और भुगतान की तिथि तय करने पर गहन चर्चा हुई। कर्मियों ने बताया कि ईपीएफ की राशि वेतन से काट ली जाती है, लेकिन खाते में जमा नहीं होती। मोबाइल पर भी कोई संदेश नहीं आता। इस समस्या को लेकर आंदोलन चलाने पर भी विचार किया गया।

बैठक को मो. अलिशेर, मनोज कुमार, बिनोद मल्लिक, अरुण कुमार राम, मीरा देवी, संगीता देवी, चंद्रकला देवी, अनिल कुमार (एमटीएस), सूरज कुमार (एमटीएस), देवकुमार (एमटीएस) समेत अन्य कर्मियों ने संबोधित किया। अध्यक्ष जीवछ पासवान ने कहा कि बिहार के अन्य नगर निगमों और नगर परिषदों में सफाईकर्मी, वार्ड जमादार, चालक, अस्थायी डाटा एंट्री ऑपरेटर को प्रतिमाह तथा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर को मूल वेतन में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी दी गई है। इसी तरह यहां भी दिया जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

6 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

6 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

7 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

7 घंटे ago