Samastipur

ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन के लिये इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम से छात्र-छात्राओं का दल दरभंगा रवाना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय कर्पूरीग्राम के कक्षा 9 एवं 10 के 50 छात्र-छात्राओं का दल मंगलवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बस द्वारा शिक्षक सुभीत कुमार सिंह के नेतृत्व में राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा मार्ग होते हुए दरभंगा के दार्शनिक स्थल, विश्वविद्यालय, मनोकामना व श्यामा मंदिर एंव तारामंडल परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण दल को प्रभारी प्रधानाध्यापक किरण झा व वरीय शिक्षिका डॉ. बेबी कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य नित्यानंद ठाकुर आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना, बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके फलस्वरुप बच्चों का ज्ञान स्थाई होता है। यह हमारी विद्यालयी पाठ्यचर्या का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह अपने साथ नोटबुक रखें तथा परिभ्रमण के दौरान मिलने वाली जानकारियों को नोट करें तथा विद्यालय लौटने पर उन जानकारियों को अपने सहपाठियों के साथ साझा करें, जिससे विद्यालय के अन्य बच्चे भी लाभांवित हो सके।

बेबी कुमारी ने सरकार की इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि परिभ्रमण से बच्चों में बौद्धिक विकास होता है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कई ऐसे बच्चे भी हैं जिनके अभिभावक अपने बच्चों को इन ऐतिहासिक स्थलों को दिखाने में सक्षम नहीं हैं। लिहाजा सरकारी मद की राशि से बच्चों को परिभ्रमण पर ले जाना बच्चों के लिए लाभकारी है।

रवानगी के मौके पर शिक्षक रजनीश कुमार पाण्डेय, शशि गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, धीरज कुमार, डॉ. ओम प्रकाश दास, संजीव नयन, नितेश कुमार निशांत, संजय कुमार पासवान, महमूद आलम, सोनू कुमार, कीर्ति किरण, अमरनाथ केसरी, तरुण झा, प्रियंवदा, संजीव कुमार महतो, संजीव झा, विद्यालय समिति के सदस्य नित्यानंद ठाकुर सहित कई शिक्षक व अभिभावकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

7 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

7 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

8 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

13 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

20 घंटे ago