समस्तीपुर/मोरवा :- राजकीय रामनवमी मेला बाबा केवल धाम इंद्रवाड़ा में संपूर्ण देश के हजारों श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। पहले सुबह से कमलाघाट में स्नान के बाद बाबा केवल महाराज, अमर सिंह महाराज, माता कमला, गंगा, दुर्गा जी एवं माता मातर की पूजा-अर्चना आराधना शुरू है। वहीं दर्जनों जोड़ी मृदंगों के साथ भक्त श्रद्धालुओं द्वारा बाबा केवल महाराज के भजन गाए जा रहे हैं। रविवार को चार हजार से ज्यादा बकरों की बलि दी गई।
राजकीय रामनवमी मेला बाबा केवल धाम का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अशोक कुमार मिश्रा, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, एडीएम अजय कुमार, एसडीओ दिलीप कुमार पटोरी एसडीओ विकास कुमार पांडे, डीसीएलआर बलवीर दास, डीएसपी बीके मेधावी, इंस्पेक्टर पवन कुमार, थाना अध्यक्ष राहुल कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
मौके पर रामाश्रय सहनी, उमेश सहनी, राजू कुमार सहनी, धर्मेंद्र सहनी, रामप्रसाद सहनी, बीडीओ अरुण कुमार निराला, बीएओ संजय कुमार, पीओ रंजीत कुमार, सीओ आलोक चंद्र रंजन, थाना अध्यक्ष राहुल कुमार सहित कई थानों की पुलिस मेला में मुश्तैद रही।
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…
समस्तीपुर : जिले में अप्रैल से जमीन खरीदना महंगा होने जा रहा है। लंबे अंतराल…
बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…