Samastipur

राजकीय मेले में समस्तीपुर में भटकी महिला की इलाज के दौरान मौ’त, ढूंढते-ढूंढते पूर्वी चंपारण से पहुंचे महिला के परिजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा : राजकीय रामनवमी मेला बाबा केवल धाम में आई एक महिला की मौत हो गई है। उसकी पहचान पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड अंतर्गत परसौनी कपूर निवासी आनंदी सहनी की पैंसठ वर्षीया पत्नी सुगंदी देवी के रूप में की गई है। महिला राजकीय रामनवमी मेला बाबा केवल धाम इन्द्रवाड़ा आयी हुई थी। बेशुमार भीड़ में महिला अपने परिजनों से बिछुड़ गयी। कड़ी धूप में परिजनों को ढूंढते-ढूंढते उसकी तबीयत खराब हो गई।

उधर, मेला में खोजकर उसके परिजन निराश होकर वापस लौट गये। इधर, भीषण गर्मी और कड़ी धूप में तबीयत बिगड़ जाने के कारण वह मेला क्षेत्र में बेहोश होकर गिर गई। महिला को लावारिस हालत में देख कर मेला समिति सचिव ने स्थानीय स्वास्थ्य शिविर में प्राथमिक उपचार कराया। स्थिति गंभीर बनी रहने से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया।

लेकिन सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उधर, मेला से वापस लौट कर घर पहुंचे परिजनों ने देखा कि महिला घर नहीं पहुंची है, तो पति आनंदी सहनी एवं अन्य लोग महिला को ढूंढते हुए फिर से मेला क्षेत्र में आये। सचिव उमेश कुमार सहनी से मिलने पर सचिव द्वारा सदर अस्पताल में एक महिला की मौत की जानकारी देकर पहचान के लिए भेजा। परिजनों को लाश नहीं दिये जाने पर सचिव द्वारा सदर एसडीओ दिलीप कुमार को जानकारी देकर लाश दिलवाने का आग्रह किया गया।

एसडीओ द्वारा लाश दिलवाने पर उसकी पहचान हुई। शोकाकुल गरीब परिजनों को घर लाश ले जाने के पैसा नहीं होने पर मेला समिति सचिव उमेश कुमार सहनी द्वारा पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता देकर परिजनों को लाश लेकर पूर्वी चंपारण भेजने की व्यवस्था की गई। रोते-बिलखते परिजन महिला की लाश लेकर रवाना हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago