Samastipur

समस्तीपुर में व्रजपात से बच्ची समेत दो की मौ’त, बिथान में 14 वर्षीय पूजा और हसनपुर में 19 वर्षीय प्रवीण आया ठनके की चपेट में

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बुधवार की सुबह बारिश के साथ व्रजपात होने से जिले के हसनपुर व बिथान प्रखंड में दो की मौत हो गई। दोनों शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हसनपुर के पिरौना गांव निवासी प्रवीण कुमार (19 वर्ष) अपने गन्ना के खेत का पटवन करने गया था। बोरिंग में मशीन लगाने के दौरान ही व्रजपात होने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ घटनास्थल की ओर उमड़ पड़ी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया। प्रवीण अहिलवार पंचायत के पिरौना गांव निवासी राजू महंतों का पुत्र था। इसके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। प्रवीण स्नातक का छात्र था। छुट्टी में घर आने के बाद खेती-बाड़ी भी संभालता था। राजद नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल ने संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

इधर बिथान प्रखंड के लरझाघाट थाना क्षेत्र के फुहिया गांव में वज्रपात से संतोष राय की 14 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही लरझाघाट थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची घर के बगल में ही किसी काम से गयी थी। इसी दौरान गरज के साथ वर्षा तेज होने लगी। पूजा बारिश से बचने के लिए घर जाना चाह रही थी इसी दौरान ऊपर से वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया भिखारी लाल सिंह ने बीडीओ, सीओ को जानकारी देकर मृतक परिजन को सरकारी मुआवजे देने की मांग किया।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

1 घंटा ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

5 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

8 घंटे ago