Samastipur

कल निकलेगा भव्य शोभायात्रा, समस्तीपुर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था की जारी हुई एडवाजरी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस को लेकर यातायात पुलिस ने रूट एडवाइजरी जारी की है। यातायात थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि रूट प्लान बुधवार को प्रभावी रहेगा। यात्रियों एवं वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग का अनुरोध किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन व नियंत्रण को लेकर शहर में अग्निशमन, एम्बुलेंस, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनो को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इस तरह रहेगा रूट चार्ट :

धर्मपुर चौक से चकनूर-लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी के तरफ जाने वाले वाहन, दुधपुरा चौक से भोला टॉकिज तक जाने वाले वाहन, बस स्टैण्ड से भोला टॉकिज तक जाने वाले वाहन, महादेव चौक अर्जुन स्वीट्स से केई इंटर कॉलेज काशीपुर रोड होते हुए लखना चौक तक सुबह 11 बजे से 1 बजे तक सभी प्रकार के तीन चक्का, चार चक्का, व्यवसायिक वाहन के परिचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जाएगा।

वहीं पटेल गोलम्बर से कचहरी रोड होते हुए लखना चौक तक और कचहरी रोड से काशीपुर झाजी भोजनालय के पास तक दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभी प्रकार के तीन चक्का, चार चक्का, व्यवसायिक वाहन के परिचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जाएगा। वहीं पटेल गोलंबर से समाहरणालय रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए चीनी मिल चौक तक सभी वाहन दाहिने तरफ से 30 के गति सीमा पर चलेंगे। समाहरणालय के पास बायें तरफ का रास्ता जुलूस के लिये खुला रहेगा। वहीं व्यवसायिक वाहन के परिचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जाएगा।

इसके अलावे चीनी मिल चौक, स्टेशन रोड, बंगाली टोला, पुरानी दुर्गास्थान, गोला रोड, भूतनाथ मंदिर, गणेश चौक, मगरदही तक किसी प्रकार के वाहन का दोपहर 1 से 8 बजे संध्या तक पुरी तरह से परिचालन वैकल्पिक मार्ग अपनाते हुए होगा। वहीं बहादुरपुर चौक, हनुमान मंदिर से पुरानी दुर्गास्थान तक तीन चक्का, चार चक्का व व्यवसायिक वाहन के परिचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जाएगा।

अलर्ट मोड पर रहेगा जिला प्रशासन :

जिला प्रशासन के द्वारा सिविल सर्जन को श्रद्धालुओं की आपात चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिये सदर अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं चिकित्सक की एक विशेष टीम के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया है। एंबुलेंस नगर थाने पर मौजूद रहेगी। वहीं अग्निशमन विभाग भी अलर्ट मोड पर रहेगा।

नगर निगम के द्वारा पेयजल की व्यवस्था रहेगी। वहीं लाइन डीएसपी को निर्धारित मापदंड के अनुसार पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा स्वयं भी स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। इसके अलावे विधि-व्यवस्था के मद्देनजर असमाजिक तत्त्वों पर निगरानी रखने के लिए विडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा का प्रयोग किया जाएगा। वहीं बिजली विभाग को निर्देश दिया गया है की जिस-जिस क्षेत्र से जुलूस निकलेगी वहां बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क :

1. अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्त्ता, समस्तीपुर 

मोबाइल – 9473191333

2. कृष्ण कुमार दिवाकर, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, समस्तीपुर 

मोबाइल – 9431822535

ताजपुर में निकाला गया भव्य शोभायात्रा :

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

22 घंटे ago