Samastipur

समस्तीपुर: घर से लापता तीन स्कूली छात्राओं को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया बरामद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को लापता हुई तीन स्कूली छात्राओं को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोंडा से रिकवर किया गया है। लापता होने वाली छात्राओं में एक इसी साल मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि दो अन्य सातवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से एक ही मोहल्ले में रहने वाली तीन छात्रा मंगलवार की दोपहर से लापता हो गई थी।

घर से गायब होने वाली छात्राओं के अभिभावकों द्वारा तीनों लड़कियों की काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बाद में घटना की सूचना विद्यापतिनगर थाना की पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि पुलिस के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की गई, जिसके बाद तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली की तीनों छात्रा सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस से अमृतसर के लिए रवाना हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बात की जानकारी तत्काल गोरखपुर आरपीएफ को दी गई, जिसके बाद गोंडा रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने तीनों छात्रा को रिकवर कर चाइल्ड हेल्थ लाइन को सौंप दिया है। उधर तीनों छात्रा की रिकवरी के बाद अभिभावक गोंडा के लिए रवाना हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

2 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

2 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

3 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

9 घंटे ago