समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर वार्ड संख्या-2 में रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कारवाई करते हुए एक महिला धंधेबाज को 107.640 लीटर विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान स्व. रामसुधार शर्मा की पत्नी कल्पना देवी के रूप में की गई है।
इस दौरान उसका पुत्र विकास कुमार मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इस संदर्भ में उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार महिला धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…