Samastipur

परतापुर फायरिंग कांड मामले में नामजद आरोपी बिट्टू गिरफ्तार, मां के आवेदन के आलोक में 5 पर FIR

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परतापुर गांव में हुई फायरिंग मामले में तीन दिन बाद जख्मी युवक रोहित की मां अनीता देवी ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्द करायी है। दर्ज कराए गए प्राथमिकी में पांच लोगों को आरोपित किया गया है। आपसी विवाद होने के कारण घटना को अंजाम देने की बात बताई गई। पुलिस ने फायरिंग मामले में नामजद आरोपी युवक गांव के ही पवन शाह के पुत्र बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं अन्य नामजद आरोपी लोग फरार बताए जा रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी करने की बात कही।

ज्ञात हो की 16 अप्रैल की शाम गांव ही तीन बटिया के समीप काली ब्रह्म पूजा कर घर वापस लौटने के दौरान एक युवक के द्वारा की गई फायरिंग में गांव के ही गोरख शाह के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार उर्फ संकट मोचन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जख्मी युवक का इलाज समस्तीपुर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में कराया जा रहा हैं। वहीं थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ के उपरांत आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

1 घंटा ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

3 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

11 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

16 घंटे ago