Samastipur

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर खगड़िया-मानसी-सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते बरौनी और सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए खगड़िया-मानसी-सिमरी बख्तियारपुर के रास्ते बरौनी और सहरसा के मध्य 1 मई से सप्ताह में छह दिन एक स्पेशल ट्रेन 05222/05221 का परिचालन किया जायेगा। इस स्पेशल का परिचालन गाड़ी 19484/19483 बरौनी-अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस के रैक का उपयोग करते हुए किया जायेगा। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 2, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 5, तृतीय वातानुकूलित इकानोमी श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 6 एवं साधारण श्रेणी के 4 कोच होंगे।

05222 बरौनी-सहरसा स्पेशल 1 मई से 31 जुलाई तक सप्ताह में छः दिन शुक्रवार को छोड़कर बरौनी से 18.40 बजे खुलकर, 18.58 बजे बेगुसराय, 19.35 बजे खगड़िया, 20.08 बजे मानसी, 20.38 बजे सिमरी बख्तियारपुर रुकते हुए 21.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी 05221 सहरसा-बरौनी स्पेशल 2 मई से 1 अगस्त तक सप्ताह में छः दिन (शनिवार को छोड़कर) सहरसा से 16.40 बजे खुलकर 16.58 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 17.55 बजे मानसी, 18.07 बजे खगड़िया, 18.42 बजे बेगूसराय रुकते हुए 19.25 बजे बरौनी पहुंचेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

2 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

10 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

11 घंटे ago