Samastipur

समस्तीपुर: प्रधानाध्यापक पद के लिए अभ्यर्थियों से फिर मांगे गए जिलों के विकल्प

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिहार लोक सेवा आयोग की अनुशंसा पर प्रधानाध्यापक पद के लिए चयनित 5971 अभ्यर्थियों की तीन चरणों में काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। अब शिक्षा विभाग ने इन अभ्यर्थियों से फिर से प्रमंडल या जिला का विकल्प मांगा है। हर अभ्यर्थी से अधिकतम तीन प्रमंडल या तीन जिलों का नाम मांगा गया है। यह विकल्प ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर भरना होगा। विभाग ने बताया कि आरक्षण रोस्टर और वरीयता के आधार पर प्रमंडल या जिला आवंटन किया जाएगा।

कुछ अभ्यर्थियों ने पहले विकल्प नहीं भरा था। अब उनके अनुरोध पर पोर्टल दोबारा खोला जा रहा है। राज्य सरकार के अधीन पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में कार्यरत स्थानीय निकाय शिक्षक, जो प्रधानाध्यापक पद के अभ्यर्थी हैं, वे अपने लॉगिन आईडी से पोर्टल पर विकल्प भरेंगे। वहीं, सीबीएसई, आईसीएसई और बीएसईबी से मान्यता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत अनुभव प्रमाण पत्र देना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

4 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

5 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

17 घंटे ago