Samastipur

स्व. कमलेश के द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, 18 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : नगर निगम क्षेत्र के लगुनियाँ सुर्य कंठ वार्ड संख्या-37 में बृहस्पतिवार को स्व. कमलेश के दूसरे पुण्यतिथि के मौके पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा उनके घर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित लोगों ने स्व. कमलेश तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपस्थित लोगों ने आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया। रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्तदान किया गया।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर रक्त केंद्र के द्वारा रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का उद्घाटन ग्रामीण रक्तदान संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर ग्रामीण रक्तदान संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार के ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। हर स्वस्थ्य मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए। आपके रक्त से दूसरे की जान बच सकती है।

उन्होंने कहा कि जिस युवा के नाम पर यह शिविर लगाया गया है, वह आज हम लोगों के बीच नहीं है। लेकिन उनकी स्मृति आज भी जिंदा है। शिविर को सफल बनाने में रक्त रक्त वीर की अहम भूमिका रही, जिसमें रवि रंजन, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार एवं अन्य लोग रक्तदान किया। रक्त केंद्र के कर्मचारी नवीन कुमार, निलेश कुमार, प्रकाश कुमार एवं ग्रामीण रक्तदान संघ के संगठन की ओर से गौरव शर्मा, अंशु कुमार, अरुण कुमार, विशाल कुमार, नितिन कुमार का अहम योगदान रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago