Samastipur

समस्तीपुर: फंदे से लटकी मिली विवाहिता की ला’श, मायके वालों का आरोप- “ससुर व ननद ने दहेज के लिए की ह’त्या

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अशीनचौक में रेखा देवी (21) का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतका के परिजनों ने ससुर और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। रेखा की शादी 2023 में किशुन देव राम से हुई थी। उसकी एक 6 महीने की बेटी भी है। किशुन तमिलनाडु की एक फैक्टरी में काम करता है और तीन महीने पहले वहां गया था। मौत की खबर के बाद से वह फोन नहीं उठा रहा है।

मृतका की बहन के अनुसार, रेखा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। वह जब भी मायके आती, दहेज की बची रकम की मांग के बारे में बताती। बेटी के जन्म के बाद से ससुर और ननद का उत्पीड़न और बढ़ गया था। इस संबंध में दलसिंहसराय थाना प्रभारी इरशाद आलम ने बताया कि देर शाम पुलिस को सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतका के परिवार का मूल निवास विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकवीदौलिया में है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

2 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

3 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

4 घंटे ago