Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य राजकिशोर तुगनायत, एमआईटी के प्राचार्य मिथिलेश कुमार झा, वैशाली अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य अनंत कुमार सिंह एवं मिथिला पेंटिंग कलाकार सह यूथ मोटिवेटर कुंदन कुमार राय ने किया। रविवार को डांसिंग, सिंगिंग, ड्रामा व फैशन शो के इवेंट्स हुए। कॉलेज के सांस्कृतिक क्लब के फैकल्टी को-ऑर्डिनेटर अभय कुमार, आतिश कुमार और सफक अजीज ने बताया कि छात्रों का उत्साह जबरदस्त था।

क्लब के कोर को-ऑर्डिनेटर सोनाली, सोनी, प्रियदर्शिनी, शिवम तिवारी, तनुजा, देवचंद्र एवं अनिकेत और क्लब के कॉर्डिनेटर अभिषेक, मुस्कान, जिया, राहुल, निशु, पंकज, रविरंजन और प्रेम राज शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया। क्विज में शिवम और अंकुर, स्टोरी राइटिंग में अर्पिता और अनुप्रभा, फेस पेंटिंग में आकांक्षा और रिया, डिबेट में श्रेय और मुकुल, पेपर क्राफ्ट में खुशी और कन्हैया, सलाद डेकोरेशन में मोना गुप्ता और दीपशिखा,

बैटल डांस में जिया और नेहली, रंगोली में मोना, स्वाति और सर्जना, पेंटिंग में संध्या और रागिनी, म्यूजिकल चेयर में प्रियांशु, बालों पिरामिड में रंजन, पेपर डांस में स्नेहा, अनन्या और बिपाशा अनुपम, सोलो डांस में सीमा और नेहली, सोलो सिंगिंग में साक्षी और त्रिपुरारी, ग्रुप डांस में सीमा ग्रुप और मधुमिता ग्रुप, ड्रामा में ब्रोकिन फियर ग्रुप और फैंसी ड्रेस में नेहली टीम और अनुष्का टीम विजेता और उपविजेता बने।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

9 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

10 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

20 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

21 घंटे ago