Samastipur

समस्तीपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘नेक्सस 25’ इंटर कॉलेज टेक्निकल फेस्ट का किया गया आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन : प्रखंड के नरघोघी स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में नेक्सस 25 नामक एक भव्य इंटर कॉलेज टेक्निकल फेस्ट का उद्घाटन किया गया। साथ ही मैकेनिकल इंजीनियरिंग और नैनोटेक्नोलॉजी में बहुविषयक अनुसंधान पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भी उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुमार तिवारी द्वारा किया गया। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज समस्तीपुर से संबंधित यह तीन दिवसीय तकनीकी उत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चलेगा।

इस फेस्ट में 13 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों और 6 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों के छात्रों ने तकनीकी स्पर्धाओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया। यह तकनीकी कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी , पटना, बिहार के तत्वावधान में एसिमो द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर का तकनीकी क्लब है।

कार्यक्रम का उद्घाटन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय समस्तीपुर के प्राचार्य डॉ. आर. एम. युगनायक और मुख्य अतिथि डस्टेड पटना के निदेशक डॉ. सरित कुमार दास और डॉ. सुमन चक्रवर्ती द्वारा किया गया। नेक्सस 25 का आयोजन एसिमो के मुख्य समन्वयक कुमार सागर के नेतृत्व में उनके चयनित वरिष्ठ समन्वयकों और समन्वयकों द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों को अपनी तकनीकी प्रतिभा दिखाने और नए कौशल सीखने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago