समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देश पर शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन एमसीएच बिल्डिंग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में खामियां को देखकर संवेदक को फोन लगाकर फटकार लगाते हुए सुधार करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बता दें की निरीक्षण का कार्यक्रम पहले डीएम का ही था लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ सके और सिविल सर्जन को भवन का निरीक्षण कर अविलंब रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।
बता दें की विगत वर्ष नवंबर महीने में डीएम ने भी एमसीएच बिल्डिंग का निरीक्षण किया था। उस समय भी अनेको खामी निकली थी जिसे उन्होंने कुछ महीनों में दुरूस्त करने का निर्देश दिया था। बता दें की सौ बेड का मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण होने से प्रसूता व नवजाता का इलाज एक ही छत के नीचे होगा। साथ ही इसमें अत्याधुनिक सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावे पैथोलॉजीकल जांच की भी व्यवस्था होगी। मौके पर प्रभारी डीएस डॉ. विशाल कुमार, नोडल अधिकारी डॉ. सैयद मैराज इमाम समेत अन्य मौजूद रहे।
सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश के छुट्टी पर जाने के बाद सिविल सर्जन ने डॉ. विशाल कुमार को उपाधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी है। बता दें कि डॉ. गिरीश तीन दिनों के अवकाश पर हैं।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…