Samastipur

समस्तीपुर में जनवरी से मार्च तक डायल 112 पर 19 हजार 900 कॉल्स, पुलिस ने औसतन 13 मिनट में दी त्वरित सहायता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : पुलिस थानों में त्वरित सहायता नहीं मिलने की शिकायतें आज भी आम हैं, लेकिन इसी बीच जिले में पुलिस की डायल 112 सेवा आम जनता के लिए राहत का माध्यम बनकर उभरी है। जहां पुलिस पर समय से नहीं पहुंचने और सूचना के बाद भी एक्शन नहीं लेने का आरोप लगता रहता है। वहीं, इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत संचालित डायल 112 ने संकट व आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहयोग देकर भरोसे की एक नई मिसाल पेश कर रही है।

जनवरी से मार्च 2025 के बीच जिले में इस सेवा पर 19 हजार 900 कॉल्स आए, जिनमें पुलिस ने औसतन 13 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध करायी। जनवरी में 5600, फरवरी में 6200, और मार्च में 8100 मामलों में डायल 112 की टीम सक्रिय रही। सबसे अधिक कॉल्स घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, सड़क दुर्घटनाएं, अग्निकांड, तथा सामान्य विधि-व्यवस्था से संबंधित रहे।

हर स्थिति में पुलिस टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पीड़ितों को समय रहते राहत पहुंचाई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में तैनात डायल 112 की पुलिस की जिम्मेदारी अब और बढ़ा दी गई है। इमरजेंसी कॉल को रिस्पॉन्स देने के साथ ही अब डायल 112 की पुलिस थाना की पुलिस को अपना सहयोग कर क्राइम कंट्रोल में भी मदद कर रही है।

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि इस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूचना पर पहुंचने के मामले में डायल 112 का औसत समय 13 मिनट रहा है, जबकि राज्यभर में औसत समय 15 मिनट है। रिस्पॉन्स टाइम को और घटाने का प्रयास भी जारी हैं ताकि किसी भी पीड़ित को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स जैसे कि फेसबुक और एक्स पर भी डायल 112 सेवा से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए आमजन को जागरूक किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वास्तु विहार में इंजीनियर और काॅलेज कर्मी के अलग-अलग घरों में 24 लाख से अधिक के आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…

53 मिनट ago

मुसरीघरारी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 6 ताले काटकर 18 लाख के जेवरात व नगदी ले उड़े चोर

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…

1 घंटा ago

ठगी की रकम खपाने वाले 2 हजार 782 बैंक अकाउंट समस्तीपुर साइबर पुलिस के रडार पर

समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

8 घंटे ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

24 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

24 घंटे ago