Samastipur

समस्तीपुर जिले के बिहार व जिला टॉपर छात्र-छात्राएं दलसिंहसराय में किये गए सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- नगर परिषद कार्यालय के सभागार में श्यामा पावर इंडिया लिमिटेड गुरुग्राम, हरियाणा के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विभूतिपुर प्रखंड के टभका निवासी राम सागर ठाकुर के द्वारा मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति आभा सुरेका एवं संचालन जदयू नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम ने किया।

इस समारोह में श्यामा पावर के द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 2025 में दसवीं एवं बारहवीं में जिले के स्टेट एवं डिस्ट्रिक्ट टॉपर मेघावी छात्र छात्राओं को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि बिहार सरकार के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दसवीं परीक्षा की स्टेट टॉपर साक्षी कुमारी एवं इंटर में पांचवा स्थान लाने वाले अंकित कुमार को सम्मानित किया। इन्हें एक लाख एक हजार का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वहीं दसवीं व बारहवीं के जिला टॉप टेन में शुमार स्नेहा कुमारी, विवेक कुमार, गौरव कुमार राज, रोशनी कुमारी, नीलिमा स्मृति, अनामिका पोद्दार, नाजरीन खातून, प्रणव कुमार, मोहम्मद आरजू, विवेक कुमार, अंकित कुमार, शुभम कुमार, सिद्धार्थ यदुवंशी, सुधांशु कुमार, नंद किशोर कुमार, सत्या कुमारी, प्रिंस कुमार को इक्यावन हजार का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मंत्री श्री चौधरी ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की आप देश के भविष्य है। आपने अपने मेहनत से अपने परिवार सहित समाज एवं जिले का मान बढ़ाया है। आप इसी तरह से मेहनत करके बिहार का नाम देश दुनिया में ऊँचा कीजिये।

हमारी सरकार आप छात्र छात्राओं के साथ है। वहीं कार्यक्रम के संयोजक राम सागर ठाकुर ने कहा कि मेधा सम्मान से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है। ये बच्चे कल का भविष्य हैं। इनके सुनहरे वर्तमान से ही हमारा भविष्य उज्ज्वल होगा।

मौके पर उप सभापति सुजाता चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका, डॉ. अरविंद कुमार ज्योति, अनिल सोनी, हरिओम प्रसाद, राजीव कुमार चौधरी, राम अनुग्रह, विनय कुमार चौधरी, विजय शंकर पोद्दार, संजीव कुमार लाल, गोपाल ठाकुर, विनय झा, सभी वार्ड पार्षद, नगर परिषद के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

7 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

8 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

16 घंटे ago