समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र स्थित मनोहर टोला में मंगलवार की रात बदमाशों ने गोली मारकर एक महिला समेत तीन लोगों को जख्मी कर दिया। गोली लगने से जख्मी बेलबन्ना मोहल्ले के पप्पू पासवान के भांजा सौरभ सुमन उर्फ सम्राट (24 वर्ष) को निजी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद गम्भीर अवस्था मे रेफर कर दिया। सम्राट को सिर में एक गोली लगी है।
वहीं बेलबन्ना मोहल्ले के ही बाल किशन (12 वर्ष) को सीने में एक गोली लगी है। अनुमंडल अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि गोली लगने से सुशीला देवी (मनोज की मां) भी जख्मी है जिसकी चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में जारी है। अस्पताल परिसर में मोहल्ले के लोग जमा थे। लोगों का कहना था कि बेलबन्ना के ही कुख्यात गोलू पासवान ने सभी को गोली मारी है। लोगों को जुटते देख वह पैदल ही भाग गया। सूचना पर अस्पताल में थाने की पुलिस भी पहुंची थी।
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…
पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…
समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…
बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…