Samastipur

सड़क हादसे के बाद पुलिस से दुर्व्यहार मामले को लेकर 13 नामजद एवं 150 अज्ञात पर FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाने के मधैपुर में सोमवार को घटित सड़क हादसे के बाद पुलिस से कथित अभद्रता मामले में दलसिंहसराय थाने में 13 नामजद एवं 150 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की डायल 112 के एक एसआई ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे आरोपितों पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने, पुलिस वाहन का शीशा तोड़ने एवं सरकारी कार्य मे बाधा का आरोप लगाया गया है।

इस सम्बंध में पुलिस इंस्पेक्टर मो. इरशाद आलम ने बताया कि इस मामले में मधैपुर के दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। दोनो से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि लोगों ने सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के साथ ही दुर्व्यवहार किया था। हालांकि सड़क हादसे की प्राथमिकी संवाद प्रेषण तक दर्ज नहीं की जा सकी थी। पुलिस आवेदन मिलने की प्रतीक्षा कर रही थी। मालूम हो कि ट्रक एवं ऑटो में हुई टक्कर में दो शिक्षकों की मौत हो गई थी तथा पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बताते हैं घटनास्थल पर पुलिस के विलंब से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने आक्रोश जताया था।

हादसे का CCTV फुटेज :

Avinash Roy

Recent Posts

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

34 मिनट ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

23 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

24 घंटे ago