समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती में हाई स्कूल के समीप स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 2.13 लाख रुपये की लूट मामले में जांच के लिए एसपी अशोक मिश्रा ने घटनास्थल पहुंच छानबीन की व पीड़ित से भी पूछताछ की। इस दौरान पटोरी डीएसपी व थानाध्यक्ष गौरव कुमार भी मौजूद रहे। बता दें कि सोमवार की दोपहर बाइक सवार 6 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया है। लूट के बाद पिस्तौल लहराते हुए सभी मौके से फरार हो गए थे।
पीड़ित संचालक राजा प्रीतम ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब 2 बाइक से 6 अपराधी पहुंचे थे। बाइक खड़ी करके सीधे सीएसपी के अंदर घुस गए। हथियार का भय दिखाकर काउंटर से रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर कहा कि गोली मार देंगे। इधर पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। इस बाबत पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बीके मेधावी ने बताया कि मोहिउद्दीननगर पुलिस की एक टीम अपराधियों के भागने की दिशा में गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…
समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…
बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…
समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…