Samastipur

AISA कार्यकर्ताओं ने संकल्प मार्च निकालकर बाबा साहेब को किया याद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर के पटेल गोलंबर से संकल्प मार्च निकाला। मार्च अनुमंडल कार्यालय स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पहुंच संकल्प सभा में तब्दील हो गये। अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की। वहीं संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित डॉ. आंबेडकर एक महान विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।

उन्होंने वंचित और गरीब वर्ग के लिए समानता के अधिकार की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन समाज में शिक्षा और समान अवसर की वकालत का प्रतीक रहा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद नए भारत के निर्माण की बुनियाद हमारे संविधान ने रखी। जिसने स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को आगे बढ़ाते हुए भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में परिभाषित किया। बाबा साहेब ने इसके लिए हमेशा याद किये जायेंगे। संकल्प सभा में आइसा जिला सह सचिव दरखशॉ जवी, जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, कार्यालय सह सचिव नीतीश कुमार, महामाया कुमारी, अभिषेक कुमार, गौतम सैनी, विवेक कुमार ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

8 मिनट ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

1 घंटा ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

1 दिन ago