Samastipur

अज्ञात वाहन की ठोकर से राजमिस्त्री की मौ’त, काम पर जाने के दौरान हुआ हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के वार्ड संख्या-10 निवासी 33 वर्षीय मंचित कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जो पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। परिजनों ने बताया कि मंचित कुमार रोज की तरह राजमिस्त्री का काम करने जा रहे थे। घर से कुछ ही दूर एनएच-28 पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा :

मृतक के बड़े भाई लगनदेव सिंह ने बताया कि मंचित अपने तीन बच्चों – दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण मजदूरी करके करते थे। तीनों बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने के कारण, अब परिवार मुश्किल में है। इस संबंध में मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजूल अंसारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों ने सरकार से सड़क दुर्घटना में मिलने वाले मुआवजे की मांग की है, क्योंकि अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

5 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

5 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

16 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

20 घंटे ago