समस्तीपुर: लूट, डकैती व जानलेवा हमला सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन मामलों में आरोप पत्रित व वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अंकित कुमार उर्फ आरडीएक्स (22) को एसटीएफ व जिला डीआईयू की टीम ने मथुरापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वह कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर का रहने वाला था।
उसके उपर मुसरीघरारी, कर्पूरीग्राम, सरायरंजन, वैनी, वारिसनगर, मथुरापुर थाने में गंभीर मामले दर्ज है जिसमें वह वांछित चल रहा है। आरडीएक्स की गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
इस संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय महतो ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सोशल मीडिया पर ‘आरडीएक्स गैंग’ नाम से एक आपराधिक गिरोह संचालित करता था। उस पर लूट, डकैती और जानलेवा हमले जैसे कई मामलों में जिले के विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है। वह पूर्व में दो बार जेल जा चुका है और जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। हालांकि, गिरफ्तारी के समय उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
सदर-2 एसडीपीओ ने बताया कि आरडीएक्स के गैंग के तीन अन्य सदस्य पहले ही मथुरापुर क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं वारिसनगर में भी इस गैंग से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं। गौरतलब है कि अंकित उर्फ आरडीएक्स का बड़ा भाई ‘गोलू भवानी’ भी सोशल मीडिया पर इसी तरह गैंग चलाता था और पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों भाई फेसबुक पर ‘आरडीएक्स’ और ‘गोलू भवानी’ नाम से पेज चला रहे थे, जिन्हें अब पुलिस द्वारा डिलीट करवा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरडीएक्स फिलहाल मथुरापुर थाना में दर्ज दो मामलों में भी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को उन्होंने बड़ी कामयाबी बताया है और इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। छापेमारी टीम में डीआईयू प्रभारी पु.नि. शिव पूजन कुमार, पु.अ.नि. अमित कुमार, धनंजय कुमार, सिपाही संतोष कुमार, कुंदन चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…