Samastipur

रणधीर वर्मा अंडर 19 वनडे ट्रॉफी: दिलचस्प रहा क्रिकेट का मुकाबला, समस्तीपुर ने बेगूसराय को हराया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में चल रहे रणधीर वर्मा अंडर 19 वनडे ट्रॉफी 2024-25 दूसरा मैच शनिवार को समस्तीपुर बनाम बेगूसराय के बीच खेला गया। टास जीत कर समस्तीपुर ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर की टीम ने 252 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें बल्लेबाज शाश्वत वत्स 83 गेंद पर 5 चौके 4 छक्के की मदद से 63 रन और साहिल विभूति गौतम की सलामी जोड़ी ने 39 गेंद पर 99 रनों की साझेदारी की।

मध्यक्रम के आकर्षक बल्लेबाज आदित्य विनय कुमार की 55 गेंद पर 53 रनों की पारी ने समस्तीपुर को सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया। बेगूसराय के सफलतम गेंदबाज आफ स्पिनर हर्ष धीरज वर्मा ने 10 ओवर में सिर्फ़ 45 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं लेग स्पिनर आयुष प्रवीण कुमार ने सधी हुई गेंदबाजी की और दस ओवर में सिर्फ़ 38 रन खर्चे।

32 डिग्री के अधिकतम तापमान और 22 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा में रनों का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम ने पहला विकेट महज 33 रन पर लकउल्लाह 19 के रूप में गंवाया। अंकित (29), जयंत( 29) और पुष्पम (32) ने पारी को संभालने की कोशिश की। टीम को 138 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी बीच बदरे आलम का पदार्पण हुआ और बाएं हाथ की उनकी फिरकी में बेगूसराय की टीम महज 142 पर धराशायी हो गई। बदरे ने 4 ओवर में छह रन देकर चार विकेट लिए। मैन आफ़ द मैच बदरे आलम को घोषित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

2 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

2 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

2 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

7 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

10 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

14 घंटे ago